{"_id":"5b555ce14f1c1b4c748b68e4","slug":"ramkumar-ramanathan-lose-in-atp-tennis-tournament-final-against-steve-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी टेनिस टूर्नामेंट: इतिहास रचने से चूके भारत के रामकुमार रामनाथन, फाइनल में मिली हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी टेनिस टूर्नामेंट: इतिहास रचने से चूके भारत के रामकुमार रामनाथन, फाइनल में मिली हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के रामकुमार रामनाथन को हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को खेले गए एटीपी मेंस सिंगल के फाइनल में उन्हें अमेरिका के स्टीव जॉनसन ने 7-5, 3-6, 6-2 करारी मात दी। बता दें कि अमेरिकी टेनिस स्टार का यह चौथा एटीपी टाइटल है।
विज्ञापन
बता दें कि चेन्नई के 23 वर्षीय रामकुमार अमेरिका के ही टिम स्माइजेक को सीधे सेटों में मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले रामनाथन ने कनाडा के वासेक पोसपिसिल को लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से हराकर एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। यह उनका पहला सेमीफाइनल मैच था।
विज्ञापन
23 वर्षीय रामकुमार पिछले वर्ष तुर्की में विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराकर एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे जो इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। बता दें कि 20 साल पहले लिएंडर पेस ने एटीपी की मेंस सिंगल कैटेगरी में टाइटल जीता था। ऐसे में रामकुमार के पास इतिहास रचने का एक शानदार मौका था।
विज्ञापन