इतिहास रचने से चूके रामनाथन करियर की सर्वश्रेष्ठ पर, लगाई 46 स्थानों की छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा टेनिस स्टार रामकुमार रामनाथन एटीपी वर्ल्ड टूर एकल में भारत का पिछले 20 वर्ष का खिताबी सूखा तो खत्म नहीं कर सके, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एटीपी रैंकिंग में शीर्ष-100 में शुमार होने के करीब पहुंच गए हैं। चेन्नई के 23 वर्षीय रामकुमार 46 स्थान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 115वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
रामकुमार को रविवार को न्यूपोर्ट में हॉल ऑफ ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिका के स्टीव जानसन के हाथों 5-7, 6-4, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अगर रामकुमार यह खिताब जीत जाते तो वह लिएंडर पेस 1998 के बाद एकल एटीपी वर्ल्ड टूर ट्रॉफी जीतने दूसरे खिलाड़ी होते।
रामकुमार पिछले सात वर्ष में किसी एटीपी वर्ल्ड टूर के फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2011 में सोमदेव देववर्मन जोहानसबर्ग ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थे और उन्हें भी उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा था।
यह सप्ताह मेरे लिए काफी शानदार रहा। मैंने पूरे टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। स्टीव ने कुछ बहुत बढ़िया फोरहैंड शॉट लगाए। वह तीसरे सेट में मुझसे भी बहुत बढ़िया खेला। रामकुमार रामनाथन
भांबरी को एक स्थान का नुकसान, नडाल बने हुए हैं बादशाह
युकी भांबरी देश के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी बने हुए हैं। हालांकि वह एक स्थान के नुकसान से 86वें नंबर पर खिसक गए हैं। प्रजनेश दो स्थान नीचे 186वें, सुमित नागल 269वें, साकेत माइनेनी 339वें और अर्जुन खाडे 345वें नंबर पर हैं।
युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना 27वें स्थान पर कायम हैं। दिविज शरण दो पायदान नीचे 38वें, लिएंपेस पांच स्थान नीचे 80वें , पूरव राजा (83,-2), जीवन नेदुचेझियान (87,+4), एन श्रीराम बालाजी (96,+3) और विष्णु वर्धन (98,-6) स्थान पर हैं। महिलाओं में अंकिता रैना की शीर्ष 200 में वापसी हुई है। करमन कौर थांड़ी 16 स्थान के नुकसान से 232वें नंबर पर हैं।
नडाल शीर्ष पर कायम : स्पेनिश स्टार राफेल नडाल दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। रोजर फेडरर दूसरे, अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे, जुआन मार्टिन डेल पोत्रो चौथे व केविन पीटरसन पांचवें और विंबलडन का खिताब जीतने वाले सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच दसवें स्थान पर कायम हैं।