{"_id":"57493a884f1c1ba525691117","slug":"rafael-nadal-withdraws-to-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाई की चोट के कारण नदाल हटे, एंडी मरे अगले दौर में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कलाई की चोट के कारण नदाल हटे, एंडी मरे अगले दौर में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
राफेल नदाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ बार के चैंपियन राफेल नदाल बाएं हाथ की कलाई में चोट के कारण इस साल फ्रेंच ओपन से हट गए हैं। विश्व में पांचवीं रैंकिंग के खिलाड़ी नदाल ने शुक्रवार को इस साल टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का एलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "कलाई में चोट के कारण मुझे नाम वापस लेना पड़ रहा है। जब मैं टूर्नामेंट में आया दर्द तब भी था और दूसरे दौर में दर्दनिवारक इंजेक्शन लेकर खेला लेकिन सुबह मैंने पाया कि मेरी कलाई मुड़ नहीं पा रही है। इस तरह टूर्नामेंट से बाहर होना काफी दुखद है।" नदाल ने दूसरे राउंड में बगनिस को 6-3, 6-0, 6-3 से हराकर अपनी 200वीं जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, ब्रिटेन के एंडी मरे ने क्रोएशिया के इवो कार्लोविच को हराकर फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष वर्ग में पिछले दो सालों से सेमीफाइनल में पहुंचने वाले एंडी मरे ने कार्लोविच को 6-1, 6-4, 7-6 से पराजित किया। मरे ने पहले दोनों सेटों के शुरुआती गेम में सर्विस ब्रेक की। तीसरे सेट में मुकाबला टाई ब्रेकर तक गया लेकिन एक घंटा 56 मिनट तक चले मुकाबले में मरे बाजी मारने में सफल रहे।
विज्ञापन
अब एंडी मरे का मुकाबला अमेरिका के जान इस्नर और रूस के तेमूरेज गाबाशिवली के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मरे ने कहा कि तीसरे सेट में मुकाबला काफी कड़ा हुआ। कार्लोविच ने शुरुआत से लेकर अंत तक जोरदार टक्कर दी।
महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हेलेप अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहीं जबकि अमेरिकी की शेल्बी रोजर्स दो बार विंबलडन विजेता रहीं पेत्रा क्विटोवा को 6-0, 6-7, 6-0 से पराजित कर दिया।
फ्रेंच ओपन की पूर्व उपविजेता और दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की सिमोन हेलेप ने जापान की 18 वर्षीय नाओमी ओसाका को 4-6, 6-2, 6-3 से पराजित किया। नाओमी पहली बार फ्रेंच ओपन में खेल रही थी लेकिन पहले सेट में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया।
नाओकी ने 2-1 की बढ़त ली लेकिन हेलेप ने लगातार छह अंक जीतते हुए स्कोर 4-2 कर दिया। नाओकी ने स्कोर 4-4 कर दिया और फिर सेट अपने कब्जे में कर लिया। सिमोना ने गुस्से में आकर अपना रैकेट भी तोड़ दिया। मगर अंतिम दो सेटों में सिमोना ने फिर से फोकस किया और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मुकाबला जीत लिया।