फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal Wins Doubles Gold, Comes Closer To Singles Glory

राफेल नदाल ने युगल में जीता गोल्ड, अब एकल की बारी

Sat, 13 Aug 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal Wins Doubles Gold, Comes Closer To Singles Glory
राफेल नदाल - फोटो : PTI
विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नदाल ने पुरुष युगल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। अब उनकी नजर एकल मुकाबले में भी स्वर्णि जीत हासिल करने पर लगी हुई है।
विज्ञापन


इस गोल्डेन जीत के साथ ही नदाल का ओलंपिक खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक हो गया है। वह रियो में एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और खिताबी जीत से महज 2 जीत दूर हैं।
विज्ञापन


साथ ही नदाल दुनिया के ऐसे चौथे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एकल और युगल में स्वर्ण पदक जीते हैं। नदाल ने अपने बचपन के दोस्त मार्क लोपेज के साथ जोड़ी बनाते हुए फाइनल में रोमानिया फ्लोरिन मर्गिया और होरिया टेकाउ की जोड़ी को 6-2, 3-6, 4-6 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेनिश जोड़ी ने सेमीफाइनल में कनाडा की डेनियल नेस्टर और पी वासेक की जोड़ी को 7-6, 7-6 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। नदाल और लोपेज की जोड़ी को पहला सेट जीतने के लिए 54 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा जबकि दूसरा सेट 67 मिनट तक चला।

एकल और युगल में गोल्ड जीतने वाले चौथे टेनिस खिलाड़ी बने नदाल

Rafael Nadal Wins Doubles Gold, Comes Closer To Singles Glory
राफेल नदाल - फोटो : PTI
राफेल नदाल ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। नदाल से पहले अमेरिका की सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के अलावा चिली की निकोलस मासू टेनिस में एकल और युगल में स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नदाल एकल के फाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पेत्रो का मुकाबला करेंगे। 2009 के यूएस ओपन चैंपियन और वर्तमान में 141वें नंबर के खिलाड़ी पेत्रो ने वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर तहलका मचा दिया था।

इन दोनों के अलावा पूर्व चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे और जापान के केई निशिकोरी अंतिम 4 में पहुंच चुके हैं।

धाविका अयाना ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता सोना 

Rafael Nadal Wins Doubles Gold, Comes Closer To Singles Glory
रियो ओलंपिक - फोटो : getty

इथोपिया की लंबी दूरी की धाविका अल्माज अयाना ने महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। अयाना ने यह रेस 29 मिनट और 17.45 सेकेंड में पूरी की।

उन्होंने 1993 में चीन की जुनजिया वांग द्वारा बनाए गए 29 मिनट और 31.78 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इस स्पर्धा का रजत पदक केन्या की विवियन चेरुइयोट और कांस्य पदक गत ओलंपिक चैंपियन इथोपिया की तिरुनेश दिबाबा की झोली में गया।

रियो ओलंपिक में 2000 से अधिक डोप टेस्ट हुए
ब्राजील के शहर रियो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे एथलीटों के 2000 से भी अधिक डोप टेस्ट हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने इसकी जानकारी दी है।  हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अब तक कोई पॉजीटिव परिणाम आया है या नहीं। रूस के कई खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में फेल होने के कारण रियो ओलंपिक में यह एक अहम विषय हो गया है। 

मा लांग का टेबल टेनिस में ग्रैंड स्लैम पूरा 
दुनिया में नंबर एक मा लांग ने टेबल टेनिस में चीन का दबदबा कायम रखते हुए हमवतन झांग जाइक को 4-0 (14-12, 11-5, 11-4, 11-4) से हरा दिया। झांग लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता थे। इस स्वर्णिम जीत के साथ मा ने टेबल टेनिस में अपनी खिताबी हैट्रिक पूरी कर ग्रैंड स्लैम भी पूरा कर लिया। अब उनके पास विश्व चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप और ओलंपिक तीनों स्वर्ण पदक हो गए हैं। इससे पहले चीन की ओर से महिला वर्ग में डिंग निंग ने स्वर्ण और ली जियाओजिया ने रजत पदक जीता था।  

ओलेक्सियाक और मैनुएल ने जीता संयुक्त स्वर्ण
अमेरिका की महिला तैराक सिमोन मैनुएल और कनाडा की पेनी ओलेक्सियाक ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मैनुएल पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं जिन्होंने तैराकी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

20 वर्षीया मैनुएल ने विश्व रिकॉर्ड धारक ऑस्ट्रेलिया की केट कैम्पबेल को पीछे छोड़ा। दोनों ने 52.70 सेकेंड में दूरी पूरी कर ओलंपिक रिकॉर्ड भी कायम किया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक स्वीड की साराह स्जोस्ट्रोम (52.99) के खाते में गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed