{"_id":"5d7293768ebc3e93d56cb1e5","slug":"rafael-nadal-will-face-matteo-berrettini-in-us-open-2019-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open 2019: सेमीफाइनल में नडाल के सामने बेरेटिनी की चुनौती, पहली बार होगी दोनों की भिड़ंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open 2019: सेमीफाइनल में नडाल के सामने बेरेटिनी की चुनौती, पहली बार होगी दोनों की भिड़ंत
Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
नडाल-बेरेटिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में बिग थ्री में से सिर्फ राफेल नडाल ही बचे हैं। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और तीन बार के चैंपियन नडाल का सेमीफाइनल में सामना इटली के 24वीं वरीय माटियो बेरेटिनी से होगा। यह दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बेबी फेड के नाम से मशहूर बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव की भिड़ंत रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगी।
विज्ञापन
नडाल आठवीं बार यूएस ओपन जबकि कुल 33वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगे। वह रोजर फेडरर (45) और नोवाक जोकोविच (36) के बाद सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक सेट चौथे दौर में मारिन सिचिल के खिलाफ गंवाया है। वहीं रोम के बेरेटिनी 42 साल में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले और इटली के चौथे खिलाड़ी हैं।तेईस वर्षीय बेरेटिनी की निगाह बड़े उलटफेर के साथ फाइनल में पहुंचने की होगी।
विज्ञापन