{"_id":"5b8fac33867a55483367ac72","slug":"rafael-nadal-to-us-open-semifinals-after-beating-dominic-thiem","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल नडाल ने बनाई यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह, डोमीनिक ने निकाल दिए थे पसीने","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नडाल ने बनाई यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह, डोमीनिक ने निकाल दिए थे पसीने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। दिल थाम लेने वाले एक मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त डोमीनिक थिएम को पांच सेट में हराते हुए उन्होंने सातवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
चार घंटे और 49 मिनट तक चले इस मुकाबले में नडाल ने 0-6, 6-4, 7-5, 6-7 (4/7), 7-6 (7/5) से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में अब नडाल का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त युआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा जिन्होंने जान इस्नर को हराकर तीसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
नडाल ने पहले सेट में अपनी तीनों सर्विस गंवाई जबकि तीसरे और चौथे सेट में भी उन्होंने सर्विस गंवाने के बाद वापसी की। थिएम ने मैच में 18 ऐस और 74 विनर लगाए लेकिन उन्हें 58 गलतियों का खामियाजा उन्हें हार के साथ चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
यह मौजूदा यूएस ओपन में नडाल का सबसे लंबा मैच था। नडाल ने मैच खेलने के बाद कहा, 'मुझे बेहद मुश्किल से यह जीत हासिल हुई। मुझे डोमीनिक के लिए बुरा लग रहा है। वह एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ मेरे करीबी दोस्त हैं।
वर्ष 2009 के चैंपियन अर्जेन्टीना के डेल पोत्रो ने स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 6-7 (5/7), 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से जीत दर्ज की।