फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal Serena Williams win roland garros openers as dominic thiem aces early test

फ्रेंच ओपन 2020: दूसरे दौर में पहुंचे गत चैंपियन राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स

Tue, 29 Sep 2020 12:29 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal Serena Williams win roland garros openers as dominic thiem aces early test
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई

गत चैंपियन राफेल नडाल ने इगोर गेरासिमोव को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के नडाल को 6-4, 6-4, 6-2 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

विज्ञापन



दूसरे वरीय नडाल रोलां गैरो पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने वाले 13वें और रोजर फेडरर के कुल 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने के इरादे से उतरे हैं। नडाल को पहले दो सेट में ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन तीसरे सेट की शुरुआत में वह 15-40 से पिछड़ रहे थे। उन्होंने एक ब्रेक प्वाइंट बचाया लेकिन फिर बाहर शॉट मारकर अपनी सर्विस गंवा दी।
विज्ञापन


गेरासिमोव ने 2-2 के स्कोर पर कई मिनट का मेडिकल टाइमआउट लिया। कोर्ट पर गिरने के बाद उनके दायें पैर का उपचार किया गया। उनके पैर पर काफी पट्टियां बांधी गई और इससे उनकी मूवमेंट पर भी असर पड़ा। नडाल ने अपनी सर्विस पर पहले ही मैच प्वाइंट पर मुकाबला जीत लिया जब गेरासिमोव ने शॉट नेट पर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन में अपनी विजय की शुरुआत की है। तीन बार फ्रेंच ओपन की विजेता रह चुकी सेरेना ने सोमवार को महिला एकल के अपने पहले दौर के मुकाबले में हमवतन क्रिस्टि एहन को 7-6, 6-0 ,से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। सेरेना ने 74 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 


39 साल की सेरेना अब अब दूसरे दौर में बुल्गारिया की टवेटाना पिरोनकोवा से भिड़ेंगी। इसके अलावा नीदरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी किकी बेर्टेंस ने ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं, यूक्रेन की इलिना स्वितोलीना अपना मुकाबला जीतने में सफल रही हैं। उन्होंने पहले दौर के मैच में रूस की वारवाला ग्रेचेवा को 7-6 (7-2), 6-4 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed