फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal returns to number one in ATP Ranking in spite of Novak Djokovic win in Paris masters

22 साल की उम्र में पहली बार नंबर-1 बने थे नडाल, एक बार फिर बने दुनिया के बादशाह

Mon, 04 Nov 2019 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal returns to number one in ATP Ranking in spite of Novak Djokovic win in Paris masters
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को बेहद खास मुकाम हासिल किया। नोवाक जोकोविच के पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद सोमवार को एटीपी की ताजा रैंकिंग जारी की गई। रैंकिंग में नडाल एक बार फिर से विश्व में नंबर एक खिलाड़ी बने। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराकर पांचवीं बार पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 16 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने शापोवालोव को 6-3, 6-4 से हराया था।  
विज्ञापन


33 साल के नडाल अभी तक के करियर में आठ बार नंबर एक खिलाड़ी रहे। नडाल ने 18 अगस्त 2008 को पहली बार नंबर एक स्थान हासिल किया था। उस समय नडाल की उम्र महज 22 साल थी। नडाल 197 सप्ताह शीर्ष पर बरकरार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में नडाल 9,585 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर नोवाक जोकोविच हैं, जिनके 8,945 अंक हैं, जबकि रोजर फेडरर 6,190 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed