{"_id":"62c3d34697e7ab3b6d793015","slug":"rafael-nadal-reaches-wimbledon-open-quarter-final-for-eighth-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon Open: राफेल नडाल ने आठवीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, अब टेलर फ्रिट्ज से होगा मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon Open: राफेल नडाल ने आठवीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, अब टेलर फ्रिट्ज से होगा मुकाबला
Tue, 05 Jul 2022 11:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:29 AM IST
सार
बॉटिक वैन डे जांडशुल्प के खिलाफ नडाल ने 6-4, 6-2, 7-6 के अंतर से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना टेलर फ्रिट्ज से होगा।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टेनिस स्टार राफेल नडाल ने विंबलडन ओपन 2022 में पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सोमवार को बॉटिक वैन डे जांडशुल्प को सीधे सेटों में मात दी और मुकाबला आसानी से अपने नाम किया। सेंटर कोर्ट में हुए इस मुकाबले में नडाल ने 6-4, 6-2, 7-6 के अंतर से जीत दर्ज की। 36 साल के नडाल इस साल गजब की लय में हैं और पहले ही दो ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। इसके बाद फ्रेंच ओपन में भी जीत दर्ज की। अब उनकी निगाह विंबलडन ओपन पर है।
दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने इस मैच में 21वीं वरीयता प्राप्त बोटिक के खिलाफ शानदार लय में दिखे और डच खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की। हालांकि आखिरी सेट में उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन नडाल ने यह मुकाबला तीन सेट के अंदर ही खत्म किया। इससे पहले वो लगातार तीसरे सेट में हार रहे थे, पर इस मैच में उन्होंने अपनी इस कमजोरी को दूर किया।
क्वार्टर फाइनल में नडाल का मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज से होगा। नडाल को इस साल की शुरुआत में टेलर फ्रिट्ज ने इंडियन वेल्स के फाइनल में मात दी थी। अब नडाल विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में फ्रिट्ज को हराकर बदला लेना चाहेंगे।

"A very emotional moment"@RafaelNadal reflects on sharing Centre Court with legends past and present#Wimbledon | #CentreCourt100 pic.twitter.com/0MLEQwVHHQ
— Wimbledon (@Wimbledon) July 4, 2022
Trending Videos
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद नडाल ने कहा “तीन साल तक यहां नहीं खेलने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचना आश्चर्यजनक है, मुझे टेलर के खिलाफ बहुत कठिन मैच की उम्मीद है। उन्होंने इस साल अपना पहला मास्टर्स खिताब मेरे खिलाफ जीता था। ग्रैंड स्लैम का क्वार्टर फाइनल हमेशा बहुत कठिन होता है।”
23वां ग्रैंड स्लैम जीतना चाहेंगे नडाल
नडाल अब तक 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं और वो सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। अब उनकी निगाह 23वां ग्रैंड स्लैम जीतकर अपना रिकॉर्ड और बेहतर करने पर होगी। इस साल दो ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल की नजर करियर ग्रैंड स्लैम पर भी होगी। साल के दो बड़े टूर्नामेंट वो अपने नाम कर चुके हैं और बाकी के दो टूर्नामेंट भी जीतना चाहेंगे।