फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal out of Laver Cup with hand injury

राफेल नडाल चोट के कारण लावेर कप से हटे, यूरोप ने बनाई 7-5 से बढ़त

Sun, 22 Sep 2019 04:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Sep 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal out of Laver Cup with hand injury
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

जैस सोक और निक किर्गियोस की जोड़ी ने यहां चल रहे लावेर कप टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन राफेल नडाल और स्टेफानोस सिटसिपास की जोड़ी को शिकस्त दी, लेकिन इसके बावजूद यूरोप ने टीम वर्ल्ड पर 7-5 की बढ़त बनाई हुई है। सोक और किर्गियोस ने शनिवार को युगल मुकाबले में 6-4 3-6 10-6 से जीत हासिल की। 

विज्ञापन


अमेरिकी ओपन जीतने के बाद नडाल (19 ग्रैंडस्लैम खिताब) ने अपने पहले एकल मैच में मिलोस राओनिच को 6-3 7-6 से हराया था लेकिन युगल में उन्हें हार मिली। बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर ने शुक्रवार को एलेक्जेंडर ज्वेरेव के साथ मिलकर युगल मुकाबले में जीत हासिल की थी और उन्होंने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किर्गियोस को 6-7 7-5 10-7 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


टीम वर्ल्ड के जान इस्नर ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ज्वेरेव को 6-7 6-4 10-1 से शिकस्त दी। तीन दिवसीय लावेर कप में पहले दिन विजेता को एक अंक, दूसरे दिन दो अंक और तीसरे दिन तीन अंक दिये जाते हैं। यूरोप ने शिकागो में 2018 के चरण में 13-8 से जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed