फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael nadal losses first match in 2022 after 20 wins Taylor fritz beats Rafael nadal in indian wells Final

Indian Wells: नडाल का विजय रथ रुका, 20 मैच बाद 2022 में पहली हार, फाइनल में फ्रिट्ज ने दी मात

Mon, 21 Mar 2022 11:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 11:49 AM IST
सार

साल 2022 में राफेल नडाल ने पहली बारी हार का स्वाद चखा है। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में शानदार शुरुआत करने वाले नडाल लागातर 20 मैच जीत चुके थे। इसके बाद इंडियन वेल्स के फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
 

विज्ञापन
Rafael nadal losses first match in 2022 after 20 wins Taylor fritz beats Rafael nadal in indian wells Final
राफेल नडाल और टेलर फ्रिट्ज - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के चौथे नंबर के टेनिस खिलाड़ी और 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुके राफेल नडाल का विजयी अभियान रुक चुका है। इंडियन वेल्स के फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लगातार 20 मैच जीतने के बाद 2022 में नडाल पहली बार कोई मैच हारे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपेन में शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार मैच जीत रहे थे। हालांकि, अब उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टेलर फ्रिट्ज ने उन्हें 3-6, 6-7 के अंतर से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने यह टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


इंडियन वेल्स के फाइनल मैच में नडाल की शुरुआत बेहद खराब थी और पहले ही सेट में वो 0-4 के अंतर से पिछड़ गए थे। 35 साल के नडाल को इसके बाद इलाज की जरूरत पड़ी और इसके बाद उन्होंने वापसी की। इसके बावजूद वो पहला सेट नहीं बचा सके और अंत में उन्हें 6-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दूसरे सेट में कड़ा संघर्ष
दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और एक समय पर स्कोर पांच-पांच था। इसके बाद कैलिफोर्निया के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और टाई ब्रेकर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने दूसरा सेट जीता और मैच भी जीत गए। इस मैच में नडाल ने 34 गलतियां की, जबकि फ्रिट्ज ने सिर्फ 22 गलतियां की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रिट्ज का 10 साल पुराना सपना पूरा
साल 2001 के बाद पहली बार किसी अमेरिकी खिलाड़ी ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता है। फ्रिट्ज से पहले आंद्रे अगासी ने यह कारनामा किया था। साल 2012 में भी फ्रिट्ज इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब 10 साल बाद उन्होंने अपना सपना पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed