{"_id":"91a0ae0c-702d-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"rafael-nadal-launches-comeback-with-doubles-win-in-vtr-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल ने जीत के साथ की टेनिस कोर्ट में वापसी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल ने जीत के साथ की टेनिस कोर्ट में वापसी
वीना डेल मार (चिली)/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट से उबरने के बाद स्पेन के राफेल नदाल ने सात महिने बाद टेनिस कोर्ट पर जीत के साथ शानदार वापसी की है। अर्जेंटीना के अपने जोडी़दार जुआन मोनाको के साथ उन्होंने मंगलवार को चिली ओपन के पुरुष युगल में पहला मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अपने पहले मैच में नदाल और मोनाको ने चेक गणराज्य की जोडी़ फ्रेंटिसेक सेरमूक और लुकास ड्लोही की जोडी़ को 6-3, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला 65 मिनट तक चला। 11 बार ग्रैंड स्लेम के विजेता रहे नदाल पुरुष एकल मुकाबले की शुरूआत अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडेरिको डेल्बोनिस के खिलाफ करेंगे। डेल्बोनिस ने गुइडो पेल को 2-6, 7-6 (7/4), 7-6 (7/1) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व नदाल जून 2012 में विंबलडन में चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से दूसरे दौर का मुकाबला हार गए थे। उसके बाद घुटने में चोट लगने के कारण वह सात महिने तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे।
विज्ञापन