{"_id":"611e015c-7380-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"rafael-nadal-in-final-of-chile-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल नदाल चिली ओपन के फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नदाल चिली ओपन के फाइनल में
वीना डेल मार/खेल डेस्क
Updated Sun, 10 Feb 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल ने शानदार फार्म में वापसी करते हुए तीसरी सीड फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-2, 6-2 से हराकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
नदाल चोट के कारण सात महीने तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे थे। 11 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके नदाल का फाइनल में अर्जेंटीना के गैर वरीय खिलाड़ी होराशिओ जेबालोस से मुकाबला होगा, जिन्होंने हमवतन और आठवीं सीड कार्लोस बरलाक को 6-3, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
दुनिया के 73वें नंबर के खिलाड़ी जेबालोस अपने कैरियर में दूसरी बार किसी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।