{"_id":"d171137c-8258-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rafael-nadal-david-ferrer-enter-semis-of-mexican-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिकन ओपन: सेमीफइनल में पहुंचे नदाल और फेरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मैक्सिकन ओपन: सेमीफइनल में पहुंचे नदाल और फेरर
मैक्सिको सिटी/एजेंसी
Updated Fri, 01 Mar 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
ग्यारह ग्रैंड स्लेम विजेता स्पेन के राफेल नदाल और डेविड फेरर अपने- अपने मुकाबले जीतकर मैक्सिकन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। घुटने की चोट के कारण पिछले सात महीनों से कोर्ट से दूर रहे कमबैक मैन नदाल का पिछले चार सप्ताह में यह तीसरा टूर्नामेंट हैं।
विज्ञापन
अनुभवी नदाल ने अर्जेंटीना के लियोनार्डो मेयर को क्वार्टफाइनल में 6-1, 7-5 से हराकर सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफइनल में नदाल का मुकाबला निकोलस अलमार्गो से होगा। तीन बार के चैंपियन स्पेन के ही फेरर ने भी खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ते हुए इटली के पाओलो लोरेंजी को 6-3, 6-1 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल जीत लिया। फेरर का सेमीफइनल में मुकाबला इटली के फबियो फेगनिनी से होगा।
विज्ञापन
फेरर जहां लगातार तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं वहीं पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नदाल ने साल 2005 में आखिरी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इससे पहले इटली के फेगनिनी ने कोलंबिया के सांतियागो गिराल्डो को 7-5, 6-4 से और दो बार अकापुलको में विजेता रहे अलमार्गो ने अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस को 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफइनल में अपनी अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन