{"_id":"6087eccd8ebc3ec0d95c3d39","slug":"rafael-nadal-backed-up-to-number-2-after-barcelona-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी रैंकिंग: टेनिस में नडाल फिर दूसरे नंबर पर पहुंचे, मेदवेदेव को धकेला पीछे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी रैंकिंग: टेनिस में नडाल फिर दूसरे नंबर पर पहुंचे, मेदवेदेव को धकेला पीछे
Tue, 27 Apr 2021 04:22 PM IST
प्रियंका तिवारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 27 Apr 2021 04:22 PM IST
सार
सर्बिया के नोवाक जोकोविच दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। डोमिनिक थिएम चौथे और सितसिपास पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : twitter@atptour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल फिर से एटीपी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बीस बार के ग्रैड स्लैम चैंपियन नडाल ने रूस के दानिल मेदवेदेव को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। नडाल को रिकॉर्ड 12वीं बार बार्सिलोना ओपन का खिताब जीतने का इनाम मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने रविवार (26 अप्रैल) को तीन सेट के फाइनल में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को तीन सेट के मुकाबले में हराकर ट्रॉफी जीती। सर्बिया के नोवाक जोकोविच दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। डोमिनिक थिएम चौथे और सितसिपास पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन