फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael nadal and novak djokovic wins first round Wozniacki out from french open

फ्रेंच ओपन: नडाल और जोकोविच का जोरदार आगाज, वोज्नियाकी पहले दौर में बाहर

Tue, 28 May 2019 12:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rafael nadal and novak djokovic wins first round Wozniacki out from french open
nadal and novak

मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल ने रेकॉर्ड 12वें फ्रेंच ओपन खिताब के लिए सोमवार को यहां जोरदार आगाज किया जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी रोलां गैरां पर पहले दौर में आसान जीत दर्ज की। सत्रह बार के चैंपियन नडाल ने फिर से तैयार किए फिलिप चैटरियर कोर्ट में पहले दौर में जर्मनी के क्वॉलिफायर यानिक हांफमैन को आसानी से 6-2, 6-1, 6-3 से हराया। उनका अगला मुकाबला एक अन्य जर्मन क्वॉलिफायर और विश्व में 114वें नंबर के यानिक माडेन से होगा। 

विज्ञापन


नडाल को इससे पहले क्लेकोर्ट सत्र में लगातार 3 टूर्नमेंट में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इटली ओपन में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता। फ्रेंच ओपन में अब उनका रेकॉर्ड 87-2 हो गया है। उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘यहां खेलना हमेशा शानदार होता है। नया कोर्ट बहुत अच्छा है। मैंने रोम में अच्छा टूर्नमेंट खेला जो कि मेरे मनोबल के लिए बहुत जरूरी था। अब आगे देखते हैं।’ 
विज्ञापन

 

जोकोविच दूसरे राउंड में 

Rafael nadal and novak djokovic wins first round Wozniacki out from french open
Novak Djokovic - फोटो : Reuters

जोकोविच लगातार दूसरी बार एक समय में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने की कवायद में लगे हैं। उन्होंने पोलैंड के युवा खिलाड़ी हुबर्ट हरकाज को 6-4, 6-2, 6-2 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला स्विट्जरलैंड के हेनरी लाकसोनेन से होगा। 

पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के 21वें वरीय अलेक्स डि मिनौर ने अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को 6-1, 6-4, 6-4 से पराजित किया लेकिन जॉर्जिया के 15वीं वरीयता प्राप्त निकोलोज बासिलशविली पहले दौर में हार गए। उन्हें अर्जेंटीना के जुआन इग्नेसियो लोंडेरो ने 6-4, 6-1, 6-3 से हराया। रूस के 12वें वरीय दानिल मेदवेदेव भी टूर्नमेंट से बाहर हो गए। फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट के खिलाफ वह पहले दो सेट में जीत का फायदा नहीं उठा पाए। हरबर्ट ने यह मैच 4-6, 4-6, 6-3, 6-2, 7-5 से जीता। 

वोज्नियाकी हार के साथ बाहर

Rafael nadal and novak djokovic wins first round Wozniacki out from french open
कैरोलिना वोज्नियाकी

इससे पहले महिला वर्ग में डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी को पहले दौर में रूस की विश्व में 68वें नंबर के वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने 0-6, 6-3, 6-3 से हराया। एक अन्य मैच में नीदरलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त किकी बर्टन्स ने फ्रांस की पाउलिन पारमेंटियर को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की आठवीं वरीय एश्लेग बार्टी ने अमेरिका की जेसिका पेगुलाको 6-3, 6-3 से जबकि ब्रिटेन की योहाना कोंता ने जर्मन एंटोनिया लोटनर को 6-4, 6-4 से हराया। यह कोंटा की रोलां गैरां में पहली जीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed