फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   prajnesh gunneswaran is on top-104 in atp new ranking

एटीपी रैंकिंगः प्रजनेश पहुंचे करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर, अंकिता शीर्ष 200 से बाहर

Tue, 27 Nov 2018 12:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
prajnesh gunneswaran is on top-104 in atp new ranking
Prajnesh Gunneswaran

युवा भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन एटीपी की नई विश्व रैंकिंग में शीर्ष सौ में शुमार हो गए हैं। पुणे चैलेंजर में उपविजेता रहने से उन्हें छह स्थान का फायदा हुआ है। 

विज्ञापन


वह एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 104वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, महिला एकल में अंकिता रैना शीर्ष 200 से बाहर हो गईं। वह 15 पायदान नीचे 213वें स्थान पर खिसक गई हैं। 
विज्ञापन


रामकुमार रामनाथन (तीन पायदान नीचे 133), युकी भांबरी (नौ पायदान नीचे 137) और सुमित नागल (194 पायदान नीचे 485) खिसके हैं। साकेत मायनेनी दो स्थान ऊपर 263वें, शशि कुमार मुकुंद 18 स्थान ऊपर 337वें और अर्जुन काधे 18 स्थान की छलांग लगाकर 352वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल में रोहन बोपन्ना 37वें, दिविज शरण 39वें, लिएंडर पेस 64वें, जीवन नेदुचेझियन 75वें और पूरव राजा 91वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed