फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Prajnesh Gunneswaran advances to second round of US Open qualifiers 

US Open qualifiers: प्रजनेश कनाडाई खिलाड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे 

Thu, 26 Aug 2021 02:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 02:11 PM IST
सार

विश्व में 156वें नंबर के खिलाड़ी गुणेश्वरन ने कनाडाई खिलाड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 से हराया।

विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran advances to second round of US Open qualifiers 
प्रजनेश गुणेश्वरन

विस्तार

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने कनाडा के ब्रायडन शनर को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। विश्व में 156वें नंबर के खिलाड़ी गुणेश्वरन ने कनाडाई खिलाड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 से हराया। प्रजनेश अगले मुकाबले में अमेरिका के ही क्रिस्टोफर इयुबैंक्स से भिड़ेंगे। बता दें कि पुरुष एकल में भारत की उम्मीद अब गुणेश्वरन पर ही टिकी है क्योंकि सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहे थे। महिला एकल में अंकिता रैना भी पहले दौर में हार गई थी। गुणेश्वरन ने 2019 में इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। तब वह पहले दौर में रूस के दानिल मेदवेदेव से हार गये थे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed