{"_id":"5d99597e8ebc3e93c734c414","slug":"poonacha-and-saujanya-became-national-tennis-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकी और सौजन्या एकल खिताब जीत बने राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
निकी और सौजन्या एकल खिताब जीत बने राष्ट्रीय चैंपियन
Sun, 06 Oct 2019 08:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
टेनिस टूर्नामेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकी के पूनाचा और सौजन्या बाविसेट्टी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके शनिवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पु्रुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। मुख्य अतिथि सानिया मिर्जा की उपस्थिति के बीच शीर्ष वरीय निक्की ने फाइनल में भी अपने कौशल का अच्छा नजारा पेश किया तथा दूसरे वरीय आर्यन गोवियास के खिलाफ मैच पर नियंत्रण रखकर 6-2, 7-6 (7/4) से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
निक्की ने मैच के बाद कहा कि पहले मैं आर्यन का आभार व्यक्त करता हूं। उसने शानदार टेनिस खेली। मैं उसे लंबे समय से जानता हूं। इस टूर्नामेंट को जीतना मेरा सपना था। महिला वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त सौजन्या ने चौथी वरीय और चार बार की चैंपियन प्रेरणा भांबरी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। सौजन्या ने कहा कि मैं राष्ट्रीय खिताब जीतकर बेहद उत्साहित हूं।
विज्ञापन
यह 2005 से ही मेरा सपना रहा है और आखिर में यह सच हो गया। मैं बहुत खुश हूं। लड़कियों के अंडर-18 वर्ग के फाइनल में में रश्मिका भामिदीपट्टी ने संगीप्ति सिंह को 6-0, 6-4 जबकि लड़कों के वर्ग में मदविन कामत ने उदित गोगोई को 6-2, 7-6(1) से पराजित किया।
विज्ञापन