{"_id":"4346592c-d75d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pinki-sonkar-to-flip-coin-at-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन के फाइनल में टॉस उछालेगी ‘स्माइल पिंकी’ फेम पिंकी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन के फाइनल में टॉस उछालेगी ‘स्माइल पिंकी’ फेम पिंकी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष सिंगल्स फाइनल में इस बार भारतीय चेहरा भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘स्माइल पिंकी’ फेम पिंकी सोनकर को सात जुलाई को होने वाले फाइनल में टॉस करने के लिए चुना गया है।
वाराणसी की पिंकी क्लेफ्ट (कटे हुए) होंठ वाले मरीजों के लिए काम कर रहे न्यूयॉर्क स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैर लाभकारी संगठन ‘स्माइल ट्रेन’ का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें पुरुष सिंगल्स फाइनल में टॉस के लिए चैरिटी पार्टनर चुना गया है।
स्माइल ट्रेन कटे होंठ वाले मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन करती है।
वर्ष 2007 में पिंकी का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह भी उनके साथ लंदन जाएंगे। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर जेम्स बेवन दो जुलाई को अपने घर पिंकी के लिए विदाई डिनर का आयोजन करेंगे, जिसके बाद ग्यारह साल की पिंकी दुनिया को अपनी कहानी बताने भारत से लंदन और इसके बाद अमेरिका जाएंगी।
विज्ञापन