{"_id":"0ab7b084-6498-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"pat-rafter-leaves-bernard-tomic-out-of-aussie-davis-cup-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉफ्टर ने टोमिच को डेविस कप टीम में नहीं चुना ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रॉफ्टर ने टोमिच को डेविस कप टीम में नहीं चुना
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Tue, 22 Jan 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई डेविस कप टीम के कप्तान पैट राफ्टर ने युवा टेनिस खिलाड़ी बर्नाड टोमिच को अनुशासन संबंधी मसलों के कारण टीम में नहीं चुना है। टोमिच ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे राउंड में पहुंचे थे, जहां उन्होंने चार बार के चैंपियन रोजर फेडरर को कड़ी चुनौती दी थी लेकिन ताइवान में अगले महीने होने वाले एशिया ओसियाना डेविस कप मुकाबले की टीम में उनका नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
राफ्टर ने कहा कि उन्होंने पहले ही टोमिच को बाहर करने का फैसला कर दिया था और वह उस पर कायम हैं। पूर्व विंबलडन एवं अमेरिकी ओपन चैंपियन लेटिन हेविट टीम की अगुआई करेंगे, जिसमें क्रिस गुसियोन, मैथ्यू एबडेन और मारिंको मातोसेविच भी शामिल हैं।
विज्ञापन