{"_id":"9f3c4a82-29d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"paes-stepanek-qualify-for-semifinals-of-world-tour-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस-स्टेपानेक की जोड़ी सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस-स्टेपानेक की जोड़ी सेमीफाइनल में
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 08 Nov 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक की जोड़ी ने साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स में लगातार दूसरा राउंड रोबिन मैच जीतकर ग्रुप ‘ए’ से सेमीफाइनल में जगह बना ली। महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी भी अपनी पहली जीत के साथ ग्रुप ‘बी’ में खाता खोलने में सफल रही।
विज्ञापन
पेस-स्तेपानेक ने एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में स्पेन के मार्सेल ग्रानोर्ल्स और मार्स लोपेज की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय-चेक जोड़ी को यह मुकाबला लगातार सेटों में जीतना जरूरी था।
विज्ञापन
उधर भूपति-बोपन्ना की जोड़ी ने स्वीडन के राबर्ट लिंडसे और रोमानिया के हेनरी तेकाउ की जोडी को 6-3, 5-7, 1-5 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जोड़ी को अपने पहले राउंड रोबिन मैच में जोनाथन मरे और फ्रेडरिक नील्सन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को होने वाले अपने आखिरी मुकाबले में भूपति-बोपन्ना अगर मैक्स मिर्नई और डेनियल नेस्टर को हरा पाते हैं तो वह भी सेमीफाइनल के लिए ग्रुप ‘बी’ से क्वालीफाई कर जाएंगे।
विज्ञापन
जोकोविच का दावा मजबूत
पुरुष सिंगल्स में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ओलंपिक चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे को कडे़ मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया। जोकोविच इस जीत के साथ अपने ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर आ गए हैं लेकिन एक अन्य मुकाबले में चेक गणराज्य के टामस बर्रडच की फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा पर 7-5, 3-6, 6-1 से जीत ने ग्रुप के शेष तीनों खिलाड़ियों के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुला रखा है।