फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   paes stepanek beat bhupathi bopanna to win shanghai masters

पेस-स्टेपानेक की जोड़ी ने जीती शंघाई मास्टर्स

Sun, 14 Oct 2012 11:25 PM IST
शंघाई/एजेंसी
शंघाई/एजेंसी Updated Sun, 14 Oct 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
paes stepanek beat bhupathi bopanna to win shanghai masters
भारत के लिएंडर पेस और रादेक स्टेपानेक की जोड़ी ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत ली है। पेस ने हमवतन जोड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को कड़े मुकाबले में 6-7, 6-3, 10-5 से हराकर इस सत्र का तीसरा टूर खिताब जीता। चौथी सीड भारतीय-चेक जोड़ी ने पूरे मैच में पांच में से चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और सातवीं सीड अपनी प्रतिद्वंद्वी का दो बार सर्विस ब्रेक करते हुए एक घंटे 36 मिनट में खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

 
भूपति और बोपन्ना के लंदन ओलंपिक में उनके साथ जोड़ी बनाने से इनकार करने के बाद पेस के लिए यह मैच वैसे भी किसी अहं की लड़ाई से कम नहीं था। मैच के बाद पेस ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुकाबले में तीन भारतीय आमने-सामने थे इसलिए यह मैच कुछ हद तक हमारे लिए व्यक्तिगत हो गया था।
विज्ञापन


रादेक मेरे लिए खुशियां लेकर आए। वह सहज थे, हंस रहे थे और मजाक कर रहे थे।’ पेस और स्टेपानेक की जोड़ी ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और मियान ओपन का खिताब जीता है जबकि जापान ओपन में वह फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed