{"_id":"3675fe18-9ef1-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"paes-sanam-ensure-india-stay-in-group-1-with-doubles-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस-सनम की जीत से भारत ग्रुप वन में कायम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस-सनम की जीत से भारत ग्रुप वन में कायम
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sun, 07 Apr 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस और सनम सिंह ने शनिवार को डबल्स मुकाबले जीत एशिया ओसेनिया ग्रुप वन में भारत के स्थान को बरकरार रखा।
विज्ञापन
पेस-सनम ने इंडोनेशिया के डेवि अगुंग सुसांत और एलबर्ट साई को 6-2, 6-1, 6-4 से हराया। पेस का यह 50वां डेविस कप मुकाबला था। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी को धूल चटाने में सिर्फ 90 मिनट लिए।
इसके साथ ही भारत ने इंडोनेशिया से अपने कभी नहीं हारने के रिकॉर्ड को कायम रखा। इंडोनेशिया पर अब भारत की जीत 6-0 हो गई है। अब रविवार को रिवर्स सिंगल्स में भारतीय कप्तान एसपी मिश्रा सोमदेव देववर्मन को आराम दे सकते हैं। उनकी जगह पर क्रिटोफर रंगकाट के खिलाफ सनम को कोर्ट पर उतार सकते हैं।
विज्ञापन