फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   paes ranking improve

रैंकिंग: पेस की ऊंची छलांग

Fri, 14 Sep 2012 03:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 03:29 PM IST
विज्ञापन
paes ranking improve
साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पुरुष युगल में उपविजेता बने भारत के लिएंडर पेस ताजा एटीपी युगल रैंकिंग में चार स्थान की छलांग की बदौलत पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक को खिताबी मुकाबले में दूसरी सीड अमेरिका के माइक और बॉब ब्रायन बंधुओं की जोड़ी से 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


ब्रायन बंधु युगल रैंकिंग में शीर्ष पर
ब्रायन बंधु इस जीत के साथ युगल रैंकिंग में फिर से संयुक्त शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। स्तेपानेक को भी छह स्थान का फायदा मिला और वह नौंवे स्थान पर आ गए हैं। भारत के ही रोहन बोपन्ना युगल रैंकिंग में चार स्थान गिरकर 15वें नंबर पर खिसक गए हैं जबकि महेश भूपति अपने 18वें स्थान पर बरकरार हैं। टीम रैंकिंग में पेस और स्तेपानेक चौथे नंबर पर कायम हैं जबकि भूपति बोपन्ना एक स्थान पर गिरकर आठवें नंबर पर आ गए हैं। एकल रैंकिंग में यूकी भांबरी नौ स्थान की छलांग के साथ 179वें स्थान पर पहुंच गए हैं। विष्णु वर्धन 262वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


मरे टॉप तीन में शामिल
यूएस ओपन में एकल खिताब जीतकर ब्रिटेन का ग्रैंड स्लैम सपना पूरा करने वाले एंडी मरे एक ताजा रैंकिंग में स्थान उठकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चोट के कारण कोर्ट से बाहर चल रहे स्पेन के राफेल नदाल चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। र्क्वाटर फाइनल में हारने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर अपनी नंबर एक पोजिशन पर कायम हैं। मरे से फाइनल में हारने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। महिलाओं में यूएस ओपन चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स अपने चौथे और उनसे फइनल में हारने वाली बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका चोटी के स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed