{"_id":"92f0d22178dd37c0ec1649d4be0581ea","slug":"paes-nestor-lifts-winston-salem-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस ने खत्म किया इस साल का खिताबी सूखा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस ने खत्म किया इस साल का खिताबी सूखा
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युगल विशेषज्ञ लिएंडर पेस ने आखिरकार इस साल का खिताबी सूखा समाप्त कर लिया है। उन्होंने अपने कनाडाई साझेदार डेनियल नेस्टर के साथ विंस्टन-सलेम ओपन के युगल खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
पेस और नेस्टर ने खिताबी मुकाबले में ट्रेट हुए और डोमिनिक इंगलोट की जोड़ी को 7-6 (10), 7-5 से हरा दिया।
पेस और नेस्टर दोनों 40 के हैं और अपने करियर में दूसरी बार दोनों एक साथ खेल रहे हैं। भारत-कनाडा की इस जोड़ी ने गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी को महज एक घंटे 33 मिनट में हरा दिया।
विज्ञापन
इस विजयी जोड़ी ने जब क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की तो नेस्टर 900 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले युगल खिलाड़ी बन गए थे। उनकी जीत का रिकॉर्ड 902-358 है।
विज्ञापन