फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   paes in us open final

यूएस ओपन के फाइनल में पेस, सानिया हारीं

Fri, 06 Sep 2013 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
paes in us open final

दिग्गज भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस चेक गणराज्य के अपने जोड़ीदार रादेक स्टेपानेक के साथ साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


चौथी सीड भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने रोमांचक सेमीफाइनल में इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीत चुके टॉप सीड अमेरिका के ब्रायन बंधुओं की जोड़ी बॉब और माइक को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


पहले सेट में हालांकि पेस और स्टेपानेक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छठवें गेम में अपनी सर्विस ब्रेक करवा बैठे। ब्रायन बंधुओं ने अपनी इस बढ़त को कायम रखा और सेट आसानी से जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेट में इसके विपरीत पेस और स्टेपानेक ने आक्रामक शुरुआत की और दूसरे गेम में ही स्थानीय जोड़ी की सर्विस तोड़कर 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि तीसरे गेम में ही दोनों अपनी सर्विस नहीं बचा सके और इसके बाद ब्रायन बंधुओं ने अपनी सर्विस बचाते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

चौथी सीड जोड़ी ने हिम्मत नहीं हारी और छठे गेम में फिर से सर्विस ब्रेक करते हुए जो बढ़त बनाई उसे अंत तक कायम रखा और मैच को तीसरे सेट में खींचने में कामयाब रहे।

तीसरा सेट बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। तीसरे और पांचवें गेम में पेस और स्टेपानेक ने गत चैंपियन की सर्विस ब्रेक कर 5-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद छठे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट भी बचाया लेकिन आठवें गेम में एक बार फिर अपनी सर्विस ब्रेक करवा ली।


हालांकि इसके बाद संभलकर खेलते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।

सानिया मिर्जा हारीं
यूएस ओपन में सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार चीन की जी जेंद के साथ सेमी फाइनल मैच हार गईं। सेमीफाइनल में उन्हें ऐशले बार्टी और केजी डेलाक्वा की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-2 और 6-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed