फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic will face juan martin del potro in us open final

यूएस ओपन: 23वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच और डेल पोत्रो के बीच खिताबी टक्कर

Sun, 09 Sep 2018 02:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
novak djokovic will face juan martin del potro in us open final
नोवाक जोकोविच

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के चोटिल होने के कारण मैच बीच में छोड़ने से अर्जेंटीना के तीसरी वरीय जुआन मार्टिन डेल पात्रो यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए जहां उनका सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। नडाल जब इस मैच से हटे उस समय 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो 7-6, 6-2 से आगे थे। 

विज्ञापन


फाइनल में उन्हें 2011 और 2015 के चैंपियन जोकोविच की चुनौती से पार पाना होगा जो आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर अपने 23वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह पक्की की। 
विज्ञापन


फाइनल में जोकोविच का पलड़ा भारी 

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में जोकोविच का पलड़ा भारी रहा है, जिन्होंने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि डेल पोत्रो चार में ही जीत दर्ज कर सके हैं। जोकोविच ने यूएस ओपन में डेल पोत्रो को 2007 और 2012 में दो बार बिना सेट गंवाए हराया है। पिछले साल जोकोविच चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे।  विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने निशिकोरी के खिलाफ 17 मैचों में 15वीं जीत दर्ज की। वह इस खिताब को जीतकर 14 ग्रैंड स्लैम जीतने की पीट संप्रास की बराबरी करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम एक दूसरे के खिलाफ ग्रैंड स्लैम फाइनल में कभी नहीं खेले। मैं एक खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर उनका काफी सम्मान करता हूं। वह महान खिलाड़ी है।'-नोवाक जोकोविच

2009 : में चैंपियन रहे हैं अर्जेंटीना के डेल पोत्रो

02: बार यूएस ओपन जीता है सर्बिया के जोकोविच ने

14-4 का जीत-हार का रिकॉर्ड है जोकोविच का डेल पोत्रो के खिलाफ 

इस साल दूसरी बार चोट के कारण नडाल को छोड़ना पड़ा मैच

novak djokovic will face juan martin del potro in us open final
राफेल नडाल

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने कहा है कि घुटने की चोट के कारण वह यूएस ओपन के सेमीफाइनल से जरूर हट गए हैं लेकिन यह चोट उन्हें और ग्रैंड स्लैम जीतने के लक्ष्य से दूर नहीं रख पाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे घुटने की समस्या क्या है और मुझे इस दिशा में क्या करना है ताकि जल्द से जल्द फिट हो सकूं। इस साल नडाल ने चार मैच हारे हैं जिसमें दो में उन्हें रिटायर होना पड़ा है।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में वह मारिन सिलिच के खिलाफ पांचवें सेट में रिटायर हो गए थे। 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने 2003 विंबलडन में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खेला था तब से अब तक वह चोट के कारण आठ ग्रैंडस्लैम मिस कर चुके हैं। बावूजद इसके उनकी झोली में 17 ग्रैंड स्लैम हैं जोकि रोजर फेडरर से सिर्फ तीन कम हैं। 

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल अपने चौथे यूएस ओपन और ओवरऑल 18वें ग्रैंडस्लैम का लक्ष्य लेकर चल रहे थे। नडाल ने इससे पहले बुधवार को लगभग पांच घंटे चले क्वार्टरफाइनल मैच में डोमिनिक थिएम को हराया था।  

'मुझे मैच बीच में छोड़कर हटना पसंद नहीं है। जब एक खिलाड़ी खेल रहा हो और दूसरा कोर्ट के बाहर हो तो इसे टेनिस मुकाबला नहीं कहा जा सकता।'-राफेल नडाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed