{"_id":"66d0800ce468b046970683df","slug":"novak-djokovic-storm-into-third-round-of-us-open-indians-men-s-double-player-yuki-and-balaji-also-progress-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US Open: नोवाक जोकोविच ने तीसरे दौर में बनाई जगह, अपने नाम की यह खास उपलब्धि; बालाजी-युकी भी आगे बढ़े","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: नोवाक जोकोविच ने तीसरे दौर में बनाई जगह, अपने नाम की यह खास उपलब्धि; बालाजी-युकी भी आगे बढ़े
Thu, 29 Aug 2024 07:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:35 PM IST
सार
गत विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने हमवतन लास्जो जेरे को 6-4, 6-4, 2-0 से हराया। जेरे ने चोट के चलते मैच बीच में छोड़ दिया जिससे जोकोविच आगे बढ़ने में सफल रहे। हालांकि, जोकोविच पूरे मुकाबले में अपनी सर्विस पर जूझते नजर आए।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्बिया के नोवाक जोकोविच वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में अपने 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब की तलाश में उतरे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना विजयी रथ जारी रखते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली है। गत विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने हमवतन लास्जो जेरे को 6-4, 6-4, 2-0 से हराया। जेरे ने चोट के चलते मैच बीच में छोड़ दिया जिससे जोकोविच आगे बढ़ने में सफल रहे। हालांकि, जोकोविच पूरे मुकाबले में अपनी सर्विस पर जूझते नजर आए।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : अमर उजाला
जिमी कॉनर्स की बराबरी करने के करीब जोकोविच
जोकोविच की यूएस ओपन में यह 90वीं जीत रही। इसके साथ ही वह चारों ग्रैंड स्लैम में 90 या उससे अधिक मैच जीतने वाले दुनिया के इकलौते टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच अब यूएस ओपन में सर्वाधिक मैच जीतने के जिमी कॉनर्स के रिकॉर्ड की बराबरी से आठ जीत दूर हैं। जेरे ने मैच जरूर बीच में छोड़ा, लेकिन यह संघर्षपूर्ण मुकाबला था, जिसमें जोकोविच खुद शारीरिक समस्याओं से जूझते दिखे। जोकोविच ने मैच के बाद स्वीकार किया कि दूसरा सेट वह हार सकते थे। उनकी 47 प्रतिशत पहली सर्विस ही सही रही। दूसरे सेट के दौरान ही जेरे को पेट के निचले हिस्से में दर्द शुरू हुआ। बीते वर्ष भी तीसरे दौर के मुकाबले में जोकोविच को जेरे के खिलाफ काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था। जोकोविच अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया एलेक्सी पोपरिन से भिड़ेंगे।

लेहसा और रुबलेव पांच सेटों के संघर्ष में जीते
यूएस ओपन में लंबे मैच चलने का सिलसिला जारी है। डैन इवांस और कारेन खचानोव के बीच चले पांच घंटे 35 मिनट के मैच के बाद जीरी लेहका और माइकल क्रूगर के बीच भी पांच सेट तक मैच चला। यह मुकाबला तीन घंटे 59 मिनट तक खेला गया, जिसमें 32वीं वरीय लेहका ने दो सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए क्रूगर को 6-7, 0-6, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।

गत विजेता गॉफ भी तीसरे दौर में
महिला एकल में गत विजेता अमेरिका की कोको गॉफ भी जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गईं। उन्होंने तात्याना मारिया को 6-4, 6-0 से पराजित किया। वह अगले दौर में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से भिड़ेंगी, जिन्होंने अपने ही देश की कालिनिना को 6-1, 6-2 से हराया। वहीं, गत उपविजेता और यहां खिताब की दावेदार बेलारूस की दूसरी वरीय अरिना सबालेंका भी तीसरे दौर में पहुंच गईं। उन्होंने इटली की ब्रोंजेटी को 6-3, 6-1 से हराया। क्रेजिसिकोवा को हराने वाली रूज का सामना स्पेन की पाउला बडोसा से होगा। 12वीं वरीय दारिया कासातकिना को अमेरिका की पेयटन स्टर्नस ने 6-1, 7-6 से हराया। वहीं, विंबलडन विजेता चेक गणराज्य की आठवीं वरीय बारबरा क्रेजिसिकोवा की दूसरे दौर में विदाई हो गई। उन्हें रोमानिया की एलिना ग्रैब्रिएला रूज के हाथों 4-6, 5-7 से हार मिली।

बालाजी-भांबरी अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंचे
भारत के युगल खिलाड़ियों एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी ने अमेरिकी ओपन पुरुष युगल वर्ग में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर के मुकाबले जीत लिए हैं। बालाजी और अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला को 5-7, 6-1, 7-6 से हराया। युकी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती ने स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी रियान सेजेरमैन और पैट्रिक टी को 6-3, 6-4 से मात दी। अब उनका सामना अमेरिका के आस्टिन क्राइसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर से होगा।