फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak djokovic set to create history rafael nadal and roger federer will be a barrier

इतिहास रचने को बेताब जोकोविच, जीत की राह में है नदाल व फेडरर की चुनौती

Thu, 23 May 2019 10:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Novak djokovic set to create history rafael nadal and roger federer will be a barrier
Djokovic-federer-nadal

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन में जीत के साथ टेनिस इतिहास में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन सकते है जिन्होंने दो बार सभी चारों ग्रैंडस्लैम खिताब को अपने नाम किया हो।

विज्ञापन


26 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में जब कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी निगाह यह ट्रॉफी जीतकर सभी चारों ग्रैंड स्लैम खिताब दो बार जीतने वाला ओपन ईरा का पहला और दुनिया का तीसरा खिलाड़ी बनने पर होगी।
विज्ञापन


हालांकि सर्बियाई खिलाड़ी के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। ग्यारह बार के रोलां गैरां चैंपियन राफेल नदाल और 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर उनके राह की सबसे बड़ी बाधा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच इससे पहले 2016 में चारों गैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने 2018 में विंबलडन और यूएस ओपन जीतने के बाद इस साल जनवरी में अपना सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता है।

टेनिस इतिहास में जोकोविच से पहले सिर्फ डान बुड्गे (1938) और राड लावेर (1962 और 1969) ही एक साथ चारों खिताब जीत पाए हैं।

जोकोविच ने अब तक 15 गैंडस्लैम खिताब जीते हैं। नदाल और फेडरर ने भी कॅरिअर स्लैम पूरा किया है, लेकिन एक साथ चारों बड़े खिताब एक बार में नहीं जीत पाए हैं। नदाल ने पिछले हफ्ते जोकोविच को हराकर इटालियन ओपन जीता था।
 

चार साल बाद खेलेंगे फेडरर

Novak djokovic set to create history rafael nadal and roger federer will be a barrier
रोजर फेडरर
स्विस स्टार फेडरर 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।

अगर वह 37 साल की उम्र में खिताब जीतते हैं तो वह फ्रेंच ओपन के सबसे उम्रदराज विजेता होंगे।

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव, आस्ट्रिया के डोमनिक थिएम और ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास पर भी सभी की निगाह रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed