{"_id":"5cd9a046bdec2207132d6404","slug":"novak-djokovic-says-now-eyes-on-french-open-after-33rd-masters-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"नडाल के 33 मास्टर्स खिताब की बराबरी करने के बाद जोकोविच बोले- अब निगाह फ्रेंच ओपन पर ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नडाल के 33 मास्टर्स खिताब की बराबरी करने के बाद जोकोविच बोले- अब निगाह फ्रेंच ओपन पर
Mon, 13 May 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 13 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा है कि मैड्रिड में मिली जीत मेरे लिए बहुत अहम है। इस जीत से मेरा मनोबल बढ़ा है। इससे मुझे इटालियन ओपन और इस माह के अंत में शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं रोलां गैरां पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
15 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 31 वर्षीय जोकोविच ने रविवार को ग्रीस के 20 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास को 6-3,6-4 से मात देकर तीसरी बार मैड्रिड ओपन की ट्रॉफी जीती। इसके साथ उन्होंने दिग्गज स्पेनिश स्टार राफेल नडाल के सर्वाधिक 33 मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। यह दोनों अब इस हफ्ते रोम में शुरू होने वाले इटली ओपन में 34वां खिताब जीतने उतरेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद यह जोकोविच का पहला खिताब है।
विज्ञापन