{"_id":"c66b227e-b7f5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"novak-djokovic-lost-at-madrid-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच को मिली सनसनीखेज हार, फेडरर अगले दौर में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच को मिली सनसनीखेज हार, फेडरर अगले दौर में
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Wed, 08 May 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के हाथों मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में 6-7, 7-6, 3-6 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
28वीं रैंक बुल्गारियाई खिलाड़ी ने पहले सेट में तीन सेट प्वाइंट हासिल करने के साथ ही बढ़त बना ली और टाईब्रेकर में पहला सेट 7-6 से जीत लिया। दूसरे सेट में जोकोविच बेसलाइन के पास फिसल गए जिससे उनका टखना चोटिल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उपचार के लिए काफी देर तक मैच रुका रहा। यह सेट भी टाईब्रेक में खिंचा जहां जोकोविच ने बाजी मारी लेकिन तीसरे सेट में वह अपनी सर्विस नहीं बचा सके और आखिरकार हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जोकोविच ने इस हार के लिए अपनी तैयारियों को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले गत विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबले में तीसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को 7-6, 7-6 से हराया। टामी हास और स्टानिस्लास वावरिंका भी अगले राउंड में पहुंचने में सफल रहे।