फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic Likely to Miss Out US Open 2022 Due to COVID 19 Vaccination Mandate Know More

US Open: कोरोना वैक्सीन न लगवाने के कारण यूएस ओपन से भी बाहर हो सकते हैं जोकोविच, जानें ताजा अपडेट

Thu, 21 Jul 2022 08:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 08:03 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीन न लगवाने के कारण नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल पाए थे। अब उनके ऊपर यूएस ओपन से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 
 

विज्ञापन
Novak Djokovic Likely to Miss Out US Open 2022 Due to COVID 19 Vaccination Mandate Know More
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच कोरोना वैक्सीन न लगवाने के कारण एक और बड़े टूर्नामेंट से बाहर रहे सकते हैं। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच अब यूएस ओपन से भी बाहर हो सकते हैं। इस टूर्नामेंट के मेजबान सभी खिलाड़ियों के लिए अमेरिकी सरकार ने दिशा-निर्देश के अनुसार गाइडलाइन जारी कर सकते हैं। ऐसा होने पर वैक्सीन न लगवाने वाले जोकोविच टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। इसी साल की शुरुआत में जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग नहीं ले पाए थे, क्योंकि उन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। 
विज्ञापन


जोकोविच ने अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। ऐसे में उन्हें यूएस ओपन से भी बाहर होना पड़ सकता है। हाल ही जोकोविच ने विंबलडन ओपन जीता था। यह उनका 21वां ग्रैंडस्लैम था। नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के लिए शुरुआती खिलाड़ियों में शामिल हैं। अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है तो वो राफेल नडाल के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट टेनिस एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि ग्रैंड स्लैम के नियमों के अनुसार सभी योग्य खिलाड़ी अपने आप पुरुष और महिला एकल के मुख्य दौर में पहुंच जाएंगे। इन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के पहले सोमवार के 42 दिन पहले की रैंकिंग के आधार पर चुना जाएगा। फिलहाल यूएस ओपन में खिलाड़ियों के लिए कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी नहीं है। हालांकि, इस दौरान अमेरिका के बाहर के नागरिकों के आने-जाने पर अमेरिकी सरकार के फैसले का सम्मान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सातवीं बार विंबलडन का खिताब जीतने के बाद जोकोविच उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो यूएस ओपन के मुख्य दौर में जगह बनाएंगे। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, तीन बार के यूएस ओपन चैंपियन को कोरोना वैक्सीन न लगवाने के कारण अमेरिका के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed