फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic leave for Australia, gets medical exemption to defend Australian Open title

Australia Open 2022: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मिली विशेष छूट, साल के पहले ग्रैंडस्लैम में लेंगे हिस्सा

Tue, 04 Jan 2022 07:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2022 में खेलने की पुष्टि कर दी है। 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और सर्बियाई दिग्गज ने मंगलवार को एयरपोर्ट की अपनी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
Novak Djokovic leave for Australia, gets medical exemption to defend Australian Open title
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2022 में खेलने की पुष्टि कर दी है। 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और सर्बियाई दिग्गज ने मंगलवार को एयरपोर्ट की अपनी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें अपवाद के तौर पर आस्ट्रेलिया जाने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


जोकोविच ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'मैंने ब्रेक के दौरान अपने परिवार वालों के साथ शानदार क्वॉलिटी समय बिताया है और आज मैं विशेष छूट के साथ जा रहा हूं।'
विज्ञापन



जोकोविच इससे पहले लगातार यह बताने से इनकार कर रहे थे कि उन्होंने कोरोना वायरस का टीका लगवाया है या नहीं जबकि मेलबर्न जाने के लिए यह बताना जरूरी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्वारंटीन नियम की आलोचना करते हुए साल के पहले ग्रैंडस्लैम में अपनी हिस्सेदारी पर संशय की स्थिति बनाई हुई थी। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले सिडनी में खेली जा रहे एटीपी कप में सर्बिया की टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया था।   

नोवाक ने मेलबर्न रवाना होने से पहले पिछले कुछ दिन स्पेन के मारबेला में अभ्यास किया और उनकी निगाह अब ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतकर रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने पर होगी। वह फिलहाल रोजर फेडरर और राफेल नडाल के समान 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीत चुके हैं। 



साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन का आयोजन 17-30 जनवरी तक होगा लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और स्टॉफ के लिए कड़ी पाबंदियां और सख्त कोविड-19 नियम बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed