{"_id":"5b429fab4f1c1b0d278b53cb","slug":"novak-djokovic-is-not-happy-with-crowds-whistling-and-coughing","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन 2018: जोकोविच विंबलडन में दर्शकों के सीटियां बजाने और खांसने से नाराज","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन 2018: जोकोविच विंबलडन में दर्शकों के सीटियां बजाने और खांसने से नाराज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोवाक जोकोविच ने विंबलडन सेंटर कोर्ट में बैठे दर्शकों से नाराजगी व्यक्त की है और उनका कहना है कि जब वह सर्व कर रह थे तो दर्शकों का एक वर्ग 'सीटियां बजा रहा था और खांस रहा था।'
विज्ञापन
तीन बार के चैंपियन जोकोविच ने घरेलू प्रबल दावेदार कायले एडमंड को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। लेकिन वह कुछ दर्शकों के बर्ताव से काफी नाराज थे। जोकोविच को जब कई बार गेंद को उछालने के लिए समय उल्लंघन दिया गया तो दर्शकों का एक वर्ग इस पर प्रतिक्रिया करने लगा।
विज्ञापन
रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर रह चुके जोकोविच ने कहा, 'मुझे लगता कि दर्शकों की प्रतिक्रिया गैर-जरूरी थी। कुछ लड़के ऐसे थे जो मुझे समय उल्लघंन के लिए चेताने पर खांस रहे थे और सीटियां बजा रहे थे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'ये ऐसी चीजे हैं जो निश्चित रूप से लोगों को टीवी पर देखने या सुनने को नहीं मिलतीं। मुझे यह लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। मुझे यह पसंद नहीं आया।' 12 बार के मेजर विजेता ने कहा, 'अगर आप मेरी जगह होते तो शायद इसे समझ पाते। मैं भी किसी अन्य की तरह इंसान हूं, मैं भी दबाव महसूस करता हूं जैसे अन्य कोई करता है।'