फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak Djokovic into his 50th Grand Slam quarter final with Garin thrashing

विंबलडन: जोकोविच 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Mon, 05 Jul 2021 08:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Jul 2021 08:54 PM IST
सार

पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 1 घंटे 49 मिनट में 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
novak Djokovic into his 50th Grand Slam quarter final with Garin thrashing
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सोमवार को 12वीं बार विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 1 घंटे 49 मिनट में 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं। अब क्वार्ट्रफाइनल में उनका सामना रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव या हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स से होगा। दो जुलाई को जोकोविच 75वीं जीत के साथ 13वीं बार प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने बोरिस बेकर के ऑल इंग्लैंड क्लब में सर्वाधिक बार चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वह चारों ग्रैंड स्लैम में 75 या उससे अधिक मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन


बार्टी क्वार्टरफाइनल में, स्वीयतेक बाहर
विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी नेचेक गणराज्य की बेरबोरा क्रेजिकोा को एक घंटे 35 मिनट में 7-5, 6-3 से हराकर पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं, स्वीयतेक ट्युनीशिया की ओंस जबौर से 7-5,1-6, 1-6 से हार गईं। दोनों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 41 मिनट तक चला।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed