विंबलडन: जोकोविच 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 1 घंटे 49 मिनट में 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं।
विस्तार
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सोमवार को 12वीं बार विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने चिली के क्रिस्टियन गारिन को 1 घंटे 49 मिनट में 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे हैं। अब क्वार्ट्रफाइनल में उनका सामना रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव या हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स से होगा। दो जुलाई को जोकोविच 75वीं जीत के साथ 13वीं बार प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने बोरिस बेकर के ऑल इंग्लैंड क्लब में सर्वाधिक बार चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वह चारों ग्रैंड स्लैम में 75 या उससे अधिक मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
बार्टी क्वार्टरफाइनल में, स्वीयतेक बाहर
विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी नेचेक गणराज्य की बेरबोरा क्रेजिकोा को एक घंटे 35 मिनट में 7-5, 6-3 से हराकर पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं, स्वीयतेक ट्युनीशिया की ओंस जबौर से 7-5,1-6, 1-6 से हार गईं। दोनों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 41 मिनट तक चला।
50 Grand Slam quarter-finals.
In this form, he's going to take some beating...#Wimbledon | @DjokerNole pic.twitter.com/t9HWGHGZ2Yविज्ञापन विज्ञापन— Wimbledon (@Wimbledon) July 5, 2021