फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic Enters In Japan Open Semi Final

दमदार जीत के साथ नोवाक जोकोविच जापान ओपन के सेमीफाइनल में

Fri, 04 Oct 2019 03:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 04 Oct 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic Enters In Japan Open Semi Final
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को अपने तेजतर्रार खेल का अद्भुत नजारा पेश कर जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास पोइली के खिलाफ अपनी बादशाहत दिखाई और 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की। उनके दमदार और सटीक शॉट तथा बेहतरीन ड्राप शॉट का पोइली के पास कोई जवाब नहीं था। 

विज्ञापन


यह मुकाबला केवल 50 मिनट तक चला जिसके बाद जोकोविच ने कहा कि मैं मशीन नहीं हूं, लेकिन मैं आज जैसा खेलना पसंद करता हूं। मैंने इस साल जितने मैच खेले उनमें यह सर्वश्रेष्ठ था। इस जीत से जोकोविच ने यह भी दिखा दिया कि वह अब बाएं कंधे की चोट से पूरी तरह उबर गए हैं। जिसके कारण वह यूएस ओपन के बीच से हट गए थे। उसके बाद जोकोविच का यह पहला टूर्नामेंट हैं।
विज्ञापन


अन्य मैचों में आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन ने जापान के टारो डेनियल को 6-4, 6-0 से जबकि अमेरिका के रीली ओपेलका ने जापानी क्वालीफायर यासुतका उचियामा को 6-3, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं की इवेंट में नाओमी ओसाका ने बियांका एंड्रेस्कू को 5-7, 6-3, 6-4 से हराकर चाइना ओपन के सेमाफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों के बीच यह मुकाबला दो घंटे तक चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed