{"_id":"d83f3026-ab66-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"novak-djokovic-ends-rafael-nadal-s-epic-run-to-fire-french-ambitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकेविच ने खत्म की नदाल की बादशाहत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकेविच ने खत्म की नदाल की बादशाहत
मोंटे कार्लो/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्पेन के राफेल नदाल की लगातार आठ सालों से मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में चली आ रही बादशाहत रविवार को समाप्त कर दी।
विज्ञापन
नदाल इस टूर्नामेंट को लगातार आठ बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में लगातार 46 मैच जीते थे लेकिन जोकोविच ने उनका यह अपराजेय अभियान थाम लिया।
विज्ञापन
जोकोविच ने यहां पिछले साल मिली हार का बदला लेते हुए नदाल को 6-2, 7-6 से हराकर यह शानदार जीत हासिल की। जोकोविच मोंटे कार्लो में 2009 में और गत वर्ष नदाल से हारे थे।
विज्ञापन
जोकेविच का यह 14वां मास्टर्स खिताब है। वह नदाल को क्ले पर तीन अलग-अलग फाइनल में हराने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। जोकोविच ने इससे पहले नदाल को 2011 में मैड्रिड और रोम में हराया था।