{"_id":"5d987cc18ebc3e93da7888af","slug":"novak-djokovic-defeats-goffin-toenter-japan-open-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच जापान ओपन और थिएम-बार्टी-ओसाका चीन ओपन के फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच जापान ओपन और थिएम-बार्टी-ओसाका चीन ओपन के फाइनल में पहुंचे
Sun, 06 Oct 2019 12:41 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : pti
शीर्ष वरीय डोमिनिक थिएम शनिवार को चीन ओपन के सेमीफाइनल में रूस के कारीन खाचानोव को हराकर करियर के 15वें खिताब के करीब पहुंचे। ऑस्ट्रिया के 26 साल के इस खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद दो घंटे 41 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले को 2-6, 7-6, 7-5 से अपने नाम किया। फाइनल में थिएम का सामना अलेक्जेंडर जेवरेव और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा महिलाओं के इवेंट में एश्ले बार्टी ने किकि बेर्टेन्स को 6-3, 3-6, 7-6 (9/7) से हराकर चीन ओपन के फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में बार्टी का सामना नाओमी ओसाका से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में कारोलिन वोज्नियाकी को 84 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
Trending Videos
जापान ओपन के फाइनल में जोकोविच
इससे पहले सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन में दबदबा जारी रखते हुए तीसरे वरीय डेविड गोफिन को सीधे सेटों में हराकर इस सत्र के पांचवें फाइनल में प्रवेश किया। पहली बार जापान की राजधानी में खेल रहे जोकोविच ने गोफिन को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी भिड़ंत के लिये उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जान मिलमैन से होगा जिन्होंने रेली ओपेलका को 6-3 7-6 से शिकस्त दी है।