फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic clocks 334 weeks at number one in ATP rankings

ATP rankings: जोकोविच की बादशाहत कायम, 334 सप्ताह से शीर्ष पर हैं बरकरार

Mon, 16 Aug 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Aug 2021 04:02 PM IST
सार

नोवाक जोकोविच की नजर अब कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पर है। वह ताजा रैंकिंग में 12,113 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। इससे पहले रोजर फेडरर 310 सफ्ताह तक शीर्ष पर बरकरार रहे थे लेकिन ताजा रैंकिंग में स्विस स्टार 4215 अंकों के साथ नौवें पायदान पर हैं। 

विज्ञापन
Novak Djokovic clocks 334 weeks at number one in ATP rankings
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon

विस्तार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में 12,113 अंकों के साथ पहले पायदान पर हैं। जोकोविच 334 सप्ताह से शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं, दानिल मेदवेदेव 10,620 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि स्टेफानोस सितसिपास 8350 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, चौथे पर स्थान राफेल नडाल (7815) हैं। बता दें कि इससे पहले रोजर फेडरर 310 सफ्ताह तक शीर्ष पर बरकरार रहे थे। मगर ताजा रैंकिंग में स्विस स्टार 4215 अंकों के साथ नौवें पायदान पर हैं। 

विज्ञापन


उधर, शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने अमेरिकी क्वालीफायर रीली ओपेलका को 6-4, 6- 3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस खिताब अपने नाम किया। इस साल यह उनकी तीसरी और कैरियर की 12वीं जीत थी। बता दें कि नोवाक जोकोविच की नजर अब कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पर है। अगर वह यूएस ओपन जीत लेते हैं तो 1969 के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जो एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतेंगे।

विज्ञापन

यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर

वहीं, रोजर फेडरर इस साल 30 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी ओपन के अलावा कई महीनों तक वह टेनिस से दूर रहेंगे क्योंकि वह अपने घुटने की सर्जरी कराने वाले हैं। 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर कहा, मैंने कई डॉक्टरों को दिखाया और घुटने को लेकर हर तरह की जानकारी ली। मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सीजन और विंबलडन के दौरान और चोटिल हो गया। मुझे सर्जरी की आवश्यकता होगी। मैं कई हफ्तों तक बैसाखी पर रहूंगा और कई महीनों तक खेल से बाहर भी रहूंगा, इसलिए यह निश्चित रूप से कुछ मायनों में मुश्किल होने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed