फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic beats lucas pouille to enters Australian Open finals at melbourne

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच और नडाल के बीच होगी खिताबी जंग

Fri, 25 Jan 2019 03:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 25 Jan 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
novak djokovic beats lucas pouille to enters Australian Open finals at melbourne
नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को अपने रिकार्ड सातवें आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए फ्रांस के 28वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लुका पुई को 6-0 6-2 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना रफेल नडाल से होगा। 

विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने रॉड लावेर एरेना में त्रुटिहीन प्रदर्शन करते हुए 2016 के बाद मेलबर्न में पहले फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने 24 विनर लगाए और महज पांच अनफोर्स्ड गलतियां कीं। उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से इस कोर्ट पर मैंने जितने मैच खेले हैं, उनमें से यह निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा। सबकुछ वैसा ही रहा जैसा मैंने मैच से पहले सोचा था।'
विज्ञापन


जोकोविच पिछले साल चौथे दौर में हार गए थे और अब उनका सामना दूसरे वरीय नडाल से होगा। इन दोनों के बीच यह करियर की 53वीं भिड़ंत है और ग्रैंडस्लैम के फाइनल में आठवां मुकाबला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में दोनों के बीच आस्ट्रेलियाई ओपन में ग्रैंडस्लैम का लंबा फाइनल खेला गया था जब जोकोविच ने पांच घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले के पांचवें सेट में 7-5 से जीत हासिल की थी। 
जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम के 34वें ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में लुका पुई को हराने में महज 83 मिनट लगे। 

14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच तरोताजा थे क्योंकि क्वार्टरफाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी केई निशिकोरी को महज 51 मिनट के बाद हटने के लिये बाध्य होना पड़ा था। सर्बियाई खिलाड़ी ने पुई आसानी से मात दी, उन्होंने पहला सेट महज 21 मिनट में 6-0 से हासिल किया। 

इसके बाद दूसरे सेट में पुई ने पहली सर्विस बचा ली जिससे सेंटर कोर्ट क प्रशंसकों ने काफी तारीफ की लेकिन यह थोड़े समय के लिये ही रही। जोकोविच ने तुरंत ही मौका पाकर इसे भी अपने नाम कर लिया। 


इसके बाद जोकोविच को पुई हराने में 23 मिनट लगे जिससे वह 2016 के बाद पहले मेलबर्न फाइनल में पहुंच गए। गुरुवार को नडाल ने यूनान के प्रतिद्वंद्वी स्टेफानोस स्टीपास को एक घंटे 46 मिनट में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed