{"_id":"572b371f4f1c1b22175cdb06","slug":"novak-djokovic-beats-coric-advances-to-madrid-open-3rd","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदाल और मरे के बाद जोकोविच भी मैड्रिड ओपन के तीसरे राउंड में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नदाल और मरे के बाद जोकोविच भी मैड्रिड ओपन के तीसरे राउंड में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच का मैड्रिड ओपन में शानदार सफर जारी है। जोकोविच ने दूसरे राउंड में बोर्ना कोरिक को 6-2, 6-4 से हराया। जोकोविच 2013 के बाद से पहली बार मैड्रिड ओपन में शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
जोकोविच 2011 में मैड्रिड ओपन खिताब जीत चुके हैं। तब उन्होंने फाइनल में राफेल नदाल को हराया था। ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने चौथी सीड स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराया जबकि छठी सीड केई निशिकोरी ने फाबियो फोगनिनि को 6-2, 3-6, 7-5 से मात दी।
विज्ञापन
महिलाओं में चौथी सीड विक्टोरिया अजारेंका चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की डारिया गावरिलोवा ने चेक गणराज्य के पेत्रा क्वीतोवा को 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
इससे पहले विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नदाल और ब्रिटेन के एंडी मरे अपने-अपने एकल मुकाबले जीतकर मैड्रिड ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर गए थे।
नदाल ने दूसरे दौर में आंद्रेय कुज्नेतसोव को 6-3, 6-3 से पराजित किया जबकि मरे ने 37 वर्षीय रादेक स्टेपानेक को कड़े मुकाबले में 7-6, 3-6, 6-1 से शिकस्त दी। अगले दौर में नदाल का सामना अमेरिका के सैम क्वेरी या फ्रांस के लुकास पॉइली से होगा।
इस वर्ष नदाल लगातार मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन खिताब अपने नाम कर चुके हैं। नदाल का पिछला सत्र अच्छा नहीं रहा था और वह अधिकतर समय अपने फॉर्म से जूझते रहे। विश्व के पांचवें वरीय नदाल ने 2016 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वह बेहतरीन लय में हैं। इस वर्ष वह अब तक आठ टूर्नामेंट खेल चुके हैं जिनमें से वह छह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहे हैं।