फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   novak djokovic beaten by tomas Berdych in Rome

रोम ओपनः जोकोविच की सनसनीखेज हार

Sat, 18 May 2013 09:16 PM IST
रोम/एजेंसी
रोम/एजेंसी Updated Sat, 18 May 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
 novak djokovic beaten by tomas Berdych in Rome

विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाडी़ सर्बिया के नोवाक जोकोविच को रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत से बर्डिच ने जोकोविच के हाथों लगातार मिली 11 हार के क्रम को तोड़ते हुए रोम मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


बर्डिच ने जोकोविच को 2-6, 7-5, 6-4 से मात दी। सेमीफाइनल में बर्डिच का मुकाबला स्पेन के राफेल नदाल से होगा। नदाल ने हमवतन डेविड फेरर को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भी पोलैंड के जर्जी जैंकोविच को 6-4, 7-6 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला फ्रांस के बेनोएट पेयरे से होगा, जिन्होंने स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स को 6-1, 6-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिड़ंत रोमानिया की सिमोना हालेप से मुकाबला होगा। हालेप ने सर्बिया की जेलेना जानकोविच को 4-6, 6-0, 7-5 से शिकस्त दी। बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और सातवीं सीड इटली की सारा ईरानी ने भी सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed