फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic and Dominic Thiem roland garros semi-final suspended by rain 

फ्रेंच ओपन: बारिश के कारण सेमीफाइनल मैच रद्द, जोकोविच-थिएम का इंतजार बढ़ा

Fri, 07 Jun 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 07 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic and Dominic Thiem roland garros semi-final suspended by rain 
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti

नोवाक जोकोविच और डोमीनिक थिएम के बीच शुक्रवार को रोलां गैरां में होने वाला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों खिलाड़ी को अब अपने मैच खेलने के लिए इतंजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मुकाबला रद्द होने तक थिएम, जोकोविच पर 6-2, 3-6, 3-1 से बढ़त बना चुके थे। ताजा जानकारी के मुताबिक अब दोनों खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। इस बात की जानकारी आयोजनकर्ता ने दी।
विज्ञापन


गौरतलब है शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आसान मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर नौवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने ज्वेरेव के खिलाफ 7-5, 6-2, 6-2 से जीत के साथ 35वीं बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, डोमीनिक थिएम ने रूस के करेन खचानोव के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 6-2 से जीत दर्ज करके लगातार चौथे साल सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed