{"_id":"698afb089a2e5ef0a836ee1f0ef58068","slug":"novak-and-sharapova-enters-in-semifinal-at-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब के और करीब पहुंचे नोवाक-शारापोवा, भारत की चुनौती खत्म","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खिताब के और करीब पहुंचे नोवाक-शारापोवा, भारत की चुनौती खत्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत उपविजेता और सातवीं सीड रूस की मारिया शारापोवा और सर्बिया के नोवाक जोकोविच साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अंतिम चार में शारापोवा की भिड़ंत जहां कनाडा के यूजेनी बुकार्ड से होगी वहीं जोकोविच 18वीं सीड ई गुलबिस से भिड़ेंगे।
शारापोवा ने खराब शुरुआत से उबरते हुए ‘जाइंट किलर’ स्पेन की गारबीन मुगुरूजा को 1-6, 7-5, 6-1 से हराया।
2012 की चैंपियन शारापोवा ने बेहद खराब शुरुआत करते हुए लगातार चार गेम गंवाए और पहला सेट गंवा दिया लेकिन फिर उन्होंने अपनी लय हासिल करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर अंतिम चार का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
मुगुरूजा ने दूसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराया था। दूसरे मैच अंक पर जैसे ही मुगुरूजा का फोरहैंड नेट से उलझा, शारापोवा को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में शारापोवा का मुकाबला अब 18वीं सीड कनाडा की यूजेनी बुकार्ड से होगा जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में 14वीं सीड स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को कड़े संघर्ष में 7-6, 2-6, 7-5 से हराया।
इधर, पुरुष वर्ग में दूसरी सीड नोवाक जोकोविच को अंतिम चार में पहुंचने के लिए कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने कनाडा के मिचेल राओनिक को सीधे सेटों में 7-5, 7-6, 6-4 से हरा दिया।
अब तक इस खिताब से वंचित जोकोविच की अंतिम चार में अब गुल्बिस से भिड़ंत होगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में छठी सीड थॉमस बर्डिच को सीधे सेटों में आसानी से 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। जोकोविच पिछली बार भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।
सानिया की जोड़ी हारी, भारत की चुनौती खत्म
भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ी कारा ब्लैक को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
सानिया और ब्लैक की पांचवीं सीड जोड़ी को चीनी ताइपे की सीह सू वेई और चीन की पेंग शुआई की शीर्ष वरीय जोड़ी ने तीन सेटों में दो घंटे तक चले कडे़ संघर्ष में 6-2, 3-6, 6-3 से हरा दिया।
सानिया और ब्लैक ने पहला सेट 38 मिनट में गंवाने के बाद दूसरा सेट 37 मिनट में जीतकर वापसी की लेकिन फिर यह जोड़ी निर्णायक सेट 45 मिनट में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सानिया और ब्लैक ने पूरे मैच में जहां तीन एस लगाए वहीं विपक्षी जोड़ी एक भी एस नहीं लगा सकी।