फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Not Leander Paes, Rohan Bopanna Picks Saketh Myneni For Rio Olympics

बोपन्ना ने दिया झटका, लिएंडर पेस नहीं साकेत को चुना रियो के लिए

Fri, 10 Jun 2016 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
Not Leander Paes, Rohan Bopanna Picks Saketh Myneni For Rio Olympics
rohan bopanna

सारे उम्मीदों और कयासों पर विराम लगाते हुए रोहन बोपन्ना ने रियो ओलंपिक के लिए अपने साथी का चयन कर लिया है। देश के नंबर वन पुरुष युगल खिलाड़ी बोपन्ना ने रियो ओलंपिक में पुरुष युगल के रूप में अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस की जगह साकेत मायेनी को चुना है।

विज्ञापन


एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने के कारण बोपन्ना को ओलंपिक में सीधा प्रवेश मिला था और उन्हें अपने साथी खिलाड़ी चुनने का अधिकार था। बोपन्ना ने साकेत के नाम पर अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन


अब अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) शनिवार को भारतीय टेनिस टीम का ऐलान करेगा। बोपन्ना की पसंद के उलट एआईटीए साकेत की जगह लिएंडर पेस को रियो भेजना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बोपन्ना ने अपनी ओर से जारी एक बयान में कहा, "सीधे प्रवेश से मेरे पास यह अधिकार बनता है कि मैं पुरुष युगल में अपने साझीदार का चयन के लिए नाम नामांकित कर सकूं। मेरे लिए यह एक शानदार मौका है कि अपने लिए सबसे बेहतरीन साझीदार चुनने के अधिकार का प्रयोग करूं। मैंने आज से पहले ही अपना फैसला एआईटीए को बता दिया था।"

लेकिन एआईटीए के सीईओ ने बताया कि इस बारे में अंतिम फैसला चयन समिति की ओर से लिया जाएगा और इसमें बोपन्ना की पसंद का मतलब हो भी सकता है और नहीं भी। सदाबहार खिलाड़ी पेस हमेशा हमारी पहली पसंद रहे हैं।

इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भी भारतीय टेनिस टीम के चयन को लेकर खूब विवाद हुआ था जिसका खामियाजा पदक के बगैर ही खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। बोपन्ना महेश भूपति के साथ उतरे तो पेस को अनुभवहीन विष्णुवर्धन के साथ खेलने को मजबूर होना पड़ा।


दूसरी ओर, पेस रिकॉर्ड सातवीं बार ओलंपिक खेलने को लेकर आश्वस्त हैं। मार्टिना हिंगिस के साथ हाल ही में फ्रेंच ओपन का मिक्सड डबल्स खिताब जीतने के बाद पेस काफी उत्साहित हैं और रियो जाने को लेकर सकारात्मक हैं। 18 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पेस रियो में बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाने को लेकर बेकरार हैं।

फिलहाल मिक्सड डबल्स में बोपन्ना का सानिया मिर्जा के साथ खेलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed