फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No Objection Resolution Against Bilgram Bloc Chief

बिलग्राम ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Thu, 12 Oct 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 12 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
No Objection Resolution Against Bilgram Bloc Chief
baithak
हरदोई। मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक की मौजूदगी में बिलग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने शपथ पत्रों और सदस्यों का सत्यापन किया। इस दौरान कुल 103 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 63 की मौजूदगी रही। डीपीआरओ ने प्रस्ताव पर मतदान की तिथि तय करने के लिए पत्रावली डीएम को भेजी है।  
विज्ञापन


बिलग्राम की ब्लाक प्रमुख संतोष कुमारी यादव सपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। गुरुवार को बिलग्राम मल्लावां के भाजपा विधायक आशीष कुमार सिंह आशू, मंडल अध्यक्ष रवि सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख पृथ्वीराज सिंह के साथ डीएम, एडीएम से मिले। इस दौरान पृथ्वीराज सिंह ने 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र सौंपते हुए अविश्वास प्रस्ताव दिया। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय को सभी शपथ पत्रों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी 63 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौके पर थे। ऐसे में डीपीआरओ ने कलक्ट्रेट सभागार में ही सत्यापन किया। लगभग एक घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सभी प्रपत्र और सदस्य सही पाए गए। डीपीआरओ ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तारीख लगाने के लिए पत्रावली डीएम के पास भेजी जा रही है। एडीएम विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि बिलग्राम क्षेत्र पंचायत में कुल 104 सदस्यों के पद हैं। इनमें से एक सदस्य की मौत हो चुकी है। 63 ने अविश्वास व्यक्त किया है, इसलिए प्रस्ताव वैध है
विज्ञापन
विज्ञापन


। इस दौरान विधायक आशीष सिंह आश, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, गीत सिंह गौर एडीएम कार्यालय में मौजूद रहे।

अब पांचवां ब्लाक निशाने पर
सत्ता परिवर्तन के बाद ब्लाक प्रमुखों पर निशाना साधने की कोशिश शुरू हो गई थी। सबसे पहला निशाना बावन के ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पर साधा गया था। लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी भाजपाई फिलहाल उन्हें कुर्सी से हिला नहीं पाए हैं। इसके बाद टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे उदयवीर सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव रामबाबू त्रिवेदी के नेतृत्व में लाया गया था।

मतदान के बाद उदयवीर सिंह की कुर्सी छिन गई थी।अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख आकाश वर्मा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट हुई। प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले ही आकाश ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टड़ियावां के ब्लाक प्रमुख बंशीलाल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। मतदान की नौबत आने से पहले ही बंशीलाल ने भी इस्तीफा दे दिया था। अब बिलग्राम की ब्लाक प्रमुख संतोष कुमारी यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आया है।

अहिरोरी क्षेत्र पंचायत के संचालन को बनी तीन सदस्यीय समिति
पंचायत के कार्यों का संचालन करने के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख ने बीती 30 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव की आहट मिलने मात्र पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान आकाश वर्मा को अहिरोरी का ब्लाक प्रमुख चुना गया था। वह जनपद के दिग्गज नेता रहे परमाईलाल के पौत्र और विधायक रहीं राजेश्वरी देवी के पुत्र हैं। सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में आकाश के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश शुरू हुई थी। अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले ही आकाश वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण क्षेत्र पंचायत के कार्य बाधित हो रहे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने अहिरोरी क्षेत्र पं

चायत के सदस्य अंशुमान सिंह, रमेश कुमार और आदित्य कुमार की तीन सदस्यीय कमेटी कार्य संचालन के लिए गठित किए जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना को भेजा था। डीएम ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

इंसेट
तीन सदस्यीय कमेटी पर झलकने लगा विरोध
अहिरोरी क्षेत्र पंचायत के कार्यों का संचालन करने के लिए गठित की गई कमेटी के सदस्यों के नाम पर भाजपा के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भाजपा के एक जिला उपाध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पार्टी का विरोध करने वाले लोगों को ही समिति में जगह मिली है। वहीं कभी जिलाध्यक्ष के साथ साये की तरह नजर आने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर समिति के सदस्यों के नामों पर एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed