फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   nissan launched new edition of sedan car sunny

निसान ने बाजार में उतारा सेडान कार सनी का स्पेशल एडिशन, फीचर्स हैं शानदार

Sun, 16 Sep 2018 12:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
nissan launched new edition of sedan car sunny
sunny special edition

कार बाजार में देखा जाए तो सेडान कार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लगभग सभी कंपनियों अपनी सेडान को सबसे बेहतर बनाना चाहती हैं। ऐसे में निसान ने अपनी सेडान कार सनी का स्पेशल एडिशन लांच किया है। निसान सनी स्पेशल एडिशन कंपनी के नए मोबिलिटी विज़न को दिखता है। इसमें इंटीग्रेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे कंपनी 'इंटेलिजेंट निसान कनेक्ट' नाम से जाना जाता है। जानते हैं कार में क्या कुछ नया कंपनी लेकर आई है।

विज्ञापन


इंजन
निसान सनी स्पेशल एडिशन 1.5-लीटर पेट्रोल ओर डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल यूनिट 97 बीएचपी की पॉवर और 134 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है वहीं डीजल यूनिट 88 बीएचपी की पॉवर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है।
विज्ञापन

 

nissan launched new edition of sedan car sunny
sunny special edition
फीचर्स
इस  नई सेडान कार सनी स्पेशल एडिशन में बहुत से सेफ्टी फीचर्स दिये गए हैं। जिनमें डुअल एयरबैग, स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक, ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, जियो-फेन्सिंग, स्पीड अलर्ट, नियरबाइ पिट-स्टॉप्स, लोकेट-माइ-कार और शेयर-माइ-कार लोकेशन आदि शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट चाबी के द्वारा पुश स्टार्ट और स्टॉप आदि मिलते हैं।

कीमत
कीमत की बात करें तो, कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की कीमत 8.48 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी है। भारत में निसान सनी स्पेशल एडिशन के प्रतिद्वंदीयों की बात करें तो इसका मुकाबला मुख्य रूप से स्कोडा रैपिड, होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed