{"_id":"5c7af291bdec227366792a25","slug":"nick-kyrgios-faces-against-zvereva-in-the-final-of-mexico-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"किर्गियोस मैक्सिको ओपन के फाइनल में, ज्वेरेव से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
किर्गियोस मैक्सिको ओपन के फाइनल में, ज्वेरेव से होगी भिड़ंत
Sun, 03 Mar 2019 02:46 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
Nick Kyrgios
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्टेलिया के निक किर्गियोस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को मैक्सिको ओपन में तीसरी वरीयता प्राप्त जान इस्नर को करीबी मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर 23 साल के काबिज किर्गियोस ने इस्नर को 7-5, 5-7, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
उन्होंने इस टूर्नामेंट में 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल और तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टैन वावरिंका को शिकस्त दी है। जर्मनी के दूसरी वरीयता ज्वेरेव ने एक अन्य सेमीफाइनल में ब्रिटेन के कैमरून नोर्रे को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
महिलाओं के सेमीफाइनल में चीन की वांग याफेन ने तीसरी वरीयता क्रोएशिया की डोन्न वेचिक को 2-6, 6-3, 6-1 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए टूर के फाइनल में पहुंची। फाइनल में उनका सामना पांचवीं वरीय अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा। सोफिया ने दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा की बियांका एंड्रीस्क्यू को 6-4, 3-6, 7-5 से परास्त किया। इनपुट-भाषा
विज्ञापन